मांगकर ले गई स्कूटी बेच दी सहेली ने

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ ) : एक सहेली ने दूसरी सहेली को दगा दे दिया और उसकी स्कूटी को ले जाकर किसी को बेच दिया। अमानत में खयानत का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

जानकारी के अनुसार संतोषी गुप्ता पिता विनोद कुमार गुप्ता 25 वर्ष राजीव विहार राखड़ डेम के नीचे रामपुर बस्ती की रहने वाली है। 2 जून को उसकी सहेली दनीशा सोनवानी निवासी पोड़ी उपरोड़ा बांगो उसके घर रात करीब 10 बजे पहुंची और स्कूटी हीरो प्लेजर क्रमांक-सीजी 12 बीएल 5027 मांग कर ले गई। उसने कहा था कि रात में बुधवारी बाजार में अपनी दीदी के घर जाकर रात रुकेगी और सुबह स्कूटी लौटा देगी। विश्वास करते हुए सहेली ने स्कूटी दे दिया लेकिन दूसरे दिन स्कूटी लौटाने दनीशा नहीं पहुंची। इसके बाद संतोषी ने अपने स्तर पर पतासाजी किया तो दनीशा के परिजनों ने किसी प्रकार की जानकारी देने से साफ मना कर दिया और दनीशा के बारे में कुछ नहीं जानने की बात कही। संतोषी को अपने स्तर पर बाद में पता चला कि उक्त वाहन को दनीशा ने किसी अन्य के पास बिक्री कर दिया है। संतोषी की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिलस ने दनीशा सोनवानी के विरुद्ध धारा 406 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना व तलाश प्रारंभ की है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -