वार्ड 11 के पार्षद ने मुख्यमंत्री, सांसद व श्रम मंत्री से मुआवजा की मांग किया

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ): कोरबा शहर के मध्य नहर पार रेलवे क्रॉसिंग पर महावीर नगर से संजय नगर स्टेशन मार्ग के बीच वाय शेप में अंडरब्रिज का निर्माण होना है। बहु आवश्यक और बहुप्रतीक्षित कार्य के लिए हसदेव बराज जल प्रबंधन संभाग रामपुर/ कोरबा के द्वारा बायीं तट नहर के क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों को कब्जा खाली करने के लिए सात दिवस का समय दिया गया है। इसका नोटिस सम्बन्धित परिवारों को दिया गया है।

इस मामले में वार्ड क्रमांक 11 नई बस्ती के पार्षद दिनेश सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, कोरबा विधायक व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उक्त अंडरब्रिज बनने से शहरवासियों को लाभ अवश्य मिलेगा परंतु वहां लगभग 30 से 40 वर्षों से निवास करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

दैनिक रोजी-दिहाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहे इन परिवारों के समक्ष आवास और रोजगार की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। वर्षों से निवासरत इन परिवारों के लिए यह एक विकट समय है और ऐसे में जरूरी है कि उन्हें सम्मानजनक मुआवजा राशि और जमीन सहित अन्य संसाधनों का लाभ उपलब्ध कराया जाए ताकि उक्त प्रभावित परिवारों के लिए राहत मिल सके और किसी भी प्रकार से कार्य के संचालन में व्यवधान उत्पन्न ना हो।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -