NH-130 मुख्य मार्ग में एक दतैल हाथी ने घंटों मचाया दशहत

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत कोरबी चोटिया सर्किल क्षेत्र के ग्राम कांपानवापारा के पास स्थित एनएच-130 अम्बिकापुर-कटघोरा सड़क मुख्य मार्ग में शुक्रवार 7 जून के शाम करीब 4:30 बजे एक दतैल हाथी ने घंटों दशहत मचाया।

जानकारी के अनुसार ने बताया कि इस दौरान वाहन चालकों एवं यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही। एक मोटरसाइकिल को हाथी ने कुचल डाला। वाहन चालक एवं परिचालकों ने वाहन के ऊपर चढ़ कर अपनी जान को बचाया एवं एक मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बचा।

 

बड़ी मशक्कत के बाद हाथी कुछ अंधेरा होने के पश्चात जंगल की ओर भागा तब जाकर वाहन चालकों एवं परिचालकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य को ओर रवाना हुए।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -