कारोबारी के घर सेंध मार कर चोरी की घटना आई सामने

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा में चोरों के हौंसले एक बार फिर से बुलंद हो चले है। पसान क्षेत्र में चोरों ने मिष्ठान्न व्यवसायी गौरव गुप्ता के घर में सेंधमारी कर अपनी योजना को सफल किया। उन्होंने अंदर रखी अलमारी को उठाने के साथ काफी दूर ले गए। जहां उसे तोडक़र साढ़े तीन लाख रुपए नकदी रकम और सोने चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी अनुसार जिले के सीमावर्ती क्षेत्र पसान स्थित गौरव गुप्ता के घर में सेंधमारी कर चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोर किचन में सेंधमारी कर पहले भीतर घुसे फिर भारी-भरकम अलमारी को बाहर निकालकर कुछ दूर ले गए फिर उसे बड़े आराम तोड़ा और लॉकर में रखे साढ़े तीन लाख रुपए नकदी रकम,सोने चांदी के जेवरता ले उड़े। सुबह सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस डॉग स्कॉड के साथ मौके पर पहुंची,लेकिन उससे भी कुछ खास सुराग हाथ नहीं लग सका। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और कुछ साक्ष्य जुटाया। अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -