प्रेमिका को गिफ़्ट देने किले करता था चोरी, पुलिस को देता था चैलेंजिंग मैसेज

Must Read

सक्ती(आधार स्तंभ) :  पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा है। आदतन चोर प्रेमिका को गिफ्ट देने के लिए चोरी करता था।  इसके बाद पुलिस के लिए चैलेंजिंग मैसेज भी छोड़ता था। आरोपी ने पिछले दो सालों से पुलिस के नाक में दम कर रखा था। पुलिस ने बताया की पकड़ा गया आरोपी पिछले दो सालों में सक्ती में आठ जगहों पर चोरी कर चुका है।आरोपी के कब्जे से पुलिस को करीब ढाई लाख के सामान, जिसमें दो बाइक, घरेलू सामान, दो मोबाइल और चांदी के सिक्के बरामद मिले है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं l

दो साल से सक्ती पुलिस की नाक में दम करने वाले आदतन चोर देवा यादव को आखिरकार पुलिस ने पकड़ा है।  पुलिस ने बताया की आरोपी को पकड़ना हमारे लिए चैलेंज था क्योंकि शहर में लगातार चोरी की शिकायतें आ रही थी।  आरोपी चोरी के वारदात के बाद कई जगहों पर पुलिस के लिए (पकड़ के दिखाओ) और (फिर मिलेंगे) लिख कर चैलेंजिंग मैसेज छोड़ जाता था। पुलिस ने बताया की आरोपी तक पहुंचे साइबर टीम, सीसीटीवी फुटेज और पुलिस के मुखबिर की मदद ली थी।  इसके बाद आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली l

पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया की ये सब चोरियां वो अपनी अय्याशी पूरी करने के लिए किया करता था। आरोपी चोरी के पैसे से अपनी प्रेमिका को महंगे तोहफे दिया करता था और जब पैसे खत्म हो जाते तो फिर किसी घर या दुकान को निशाना बनाता था। इस तरह पिछले दो सालों में आरोपी ने आठ जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया l

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -