नेशनल हाईवे ठेकेदार की जारी हैं मनमानी, रोज लग रहा जाम,आम जनता परेशान

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा-चाम्पा मार्ग पर ग्राम पताढ़ी में लैंको गेट के सामने एक सप्ताह से हर शाम को लगभग डेढ़ से दो घंटे तक जाम लग रहा है। इससे आने-जाने वालों को काफी ज्यादा समस्या हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जाम जो लगता है, नेशनल हाईवे के ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा है। रास्ते में एप्रोच सडकों का डामरीकरण नहीं करने के कारण डस्ट का गुबार रहता हैं।

वहीं दूसरी बड़ी लापरवाही लैंको द्वारा किया जा रहा है। लैंको में जो हाईवा से कोयला परिवहन होता हैं जो समय पर खाली नहीं हो पाता इसलिए सडक पर हाईवा को दोनों तरफ खडी करके हाईवा चालक घूमते रहते हैं। बिना चालक के खडी गाडियों को कौन साईड लगायेगा। जनता की समस्या से न तो लैंको के अधिकारियों को कोई मतलब है और न ही एन एच के ठेकेदारों को।

Latest News

गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर समेत कई लोकल ट्रेनें रद्द…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  रेलवे ने यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR)...

More Articles Like This

- Advertisement -