कोरबा के कुदमुरा रेंज में घूम रहे 27 हाथी धरमजयगढ़ में गए वापस,किसानों ने ली राहत की सांस

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ ) : वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में घूम रहे 27 हाथी वापस धरमजयगढ़ वन मंडल लौट गए हैं। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। एक सप्ताह में हाथियों ने 30 से अधिक किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इधर कटघोरा वन मंडल में घूम रहे 48 हाथी तीन दल में बंट गए हैं। 

कुदमुरा रेंज के गीतकुंवारी में घूम रहे 27 हाथी शुक्रवार रात मांड नदी पार कर धरमजयगढ़ वन मंडल में प्रवेश कर गए। हाथी नदी पार कर कभी भी कोरबा वन मंडल में आ जाते हैं। इधर कटघोरा के एतमानगर रेंज में सबसे अधिक 25 हाथियों का झुंड पचरा जंगल में घूम रहा है। रेंजर देवदत्त खांडे ने बताया हाथी अभी शांत है।

झुंड से अलग होकर छह हाथी पसान रेंज की ओर चले गए हैं। 17 हाथी अभी केंदई रेंज में घूम रहे हैं। यहां दंतैल हाथी अलग ही घूम रहा है। इससे ग्रामीणों को डर बना हुआ है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी करते हुए ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने मुनादी करा रही है। लालपुर और कापा नवापारा जंगल में सबसे अधिक समय हाथी बिता रहे हैं। 

Latest News

कोरबा से स्थानांतरित अधिकारी को अब तक कार्यमुक्त नहीं किए जाने पर कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

कोरबा(आधार स्तम्भ)  :  कोरबा जिले में पदस्थ सहायक परियोजना अधिकारी मोहनीश आनंद देवांगन को स्थानांतरण आदेश के बावजूद अब...

More Articles Like This

- Advertisement -