अज्ञात नकाबपोश युवक ने दूसरे युवक पर किया चाक़ू से हमला

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :अज्ञात नकाबपोश युवक ने दूसरे युवक पर किया चाक़ू से हमला
कोरबा : कोरबा जिले में पसान पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पसान के आश्रित मोहल्ला तेलियामार में एक अज्ञात नकाबपोश ने एक अन्य युवक के गले पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के साथ बाजार गया हुआ था। युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम लाटा निवासी एक युवक अपनी पत्नी संग ग्राम तेलियामार में अपने ससुराल आया था। वह पसान में लगने वाले एक साप्ताहिक बाज़ार में अपनी पत्नी के साथ खरीददारी कर रहा था। बताया जा रहा हैं की दोनों बाजार से पैदल लौटते समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे सुनसान स्थान पर पहुंचे थे कि वहां झाड़ियों के पास से एक नकाबपोश युवक निकलकर उस पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया।

गला कटने और खून बहने से व्यक्ति नीचे गिर गया और पत्नी के शोर मचाने पर नकाबपोश भाग गया। पत्नी की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर आ गए और उसे आनन-फानन में पसान अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके गले मे 17 टांके लगा लगे।

 

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -