जलस्त्रोत,खेत-फसल पर खतरा,धरना पर ग्रामीण।।

Must Read

DBLकी मनमानी: जलस्त्रोत,खेत-फसल पर खतरा,धरना पर ग्रामीण

भारतमाला परियोजना में हो रहा सड़क निर्माण

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले में निर्माणाधीन उरगा-पत्थलगांव भारतमाला परियोजना मार्ग की निर्माणकर्ता कंपनी दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड की कार्यप्रणाली से नाराज करतला के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और काम बंद कराने धरना पर बैठ गए है।

ग्रामीणों का कहना है कि कम्पनी ने जल निकासी मार्ग को बंद कर दिया है। ग्रामीणों को एनएचआई द्वारा कई बार आश्वासन दिया जा चुका है लेकिन जलनिकासी मार्ग के लिए अभी तक कोई विचार नहीं किया गया है।

 

जलनिकासी मार्ग के अभाव में बड़े तालाब में अधिक पानी भरने से तालाब का तटबंध टूट जाएगा तथा उसके नीचे स्थित अन्य 4-5 तालाबों के तटबंध टूट जाएंगे, जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा तथा जलनिकासी मार्ग के अभाव में किसानों की लगभग 6-7 सौ एकड़ सिंचित खेती प्रभावित होगी जिसके कारण यह कदम उठाना पड़ा है।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -