सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग, अफरातफरी का माहौल।।

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : में सोमवार दोपहर एक अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले देखते ही देखते ही एम्बुलेंस आग की लपटों में घिर गई। आस-पास मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड को खबर दी गई है।

 

आगजनी की सूचना पर राहत-बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार भाटागांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कुछ एम्बुलेंस खड़ीं थीं। इन्हीं में अचानक आग लगी। ये गाड़ियां खराब थीं और अस्पताल के बाहर पार्क की गईं थीं। बताया जा रहा है कि अस्पताल के बाहर 4 खराब एम्बुलेंस रखी गईं थीं इन्हीं में आग लगी। पहले एक एम्बुलेंस में आग लगी इसके बाद पास खड़ी दो गाड़ियां भी जल गईं। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -