पिकनिक मनाने आए युवक की पानी में डूबने से हुई मौत।।

Must Read

 

पानी के तेज बहाव में बहा युवक, पिकनिक मनाने गया…तलाश में जुटी पुलिस।

कोरबा (आधार स्तंभ) :  बांध से अचानक पानी छोड़े जाने से डुबान के कोड़ा नदी में पिकनिक मनाने आया युवक पानी के तेज बहाव में बह गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कटघोरा थाना पुलिस युवक की तलाश में जुटी है.

 

जानकारी के अनुसार, कटघोरा निवासी 26 वर्षीय विपिन दुबे अपनी छोटी बहन समेत पांच लोगों के साथ पिकनिक मनाने के लिए कोड़ा नदी पहुंचा हुआ था. इस दौरान बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से विपिन दुबे और उनके दोस्त बहने लगे. दोस्त को तो किसी तरह से बचा लिया गया, लेकिन विपिन पानी के तेज बहाव में बह गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुटी है.

 

सूत्रों के अनुसार कटघोरा निवासी 26 वर्षीय विपिन दुबे अपने दोस्तों के साथ आज रविवार की सुबह ग्राम सिरकि के करीब कोड़ा घाट में नहाने गया था, नहाने के दौरान नदी में पानी के तेज बहाव से युवक डूब गया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने युवक की खोजबीन के लिए गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया, गोताखोरों के खोजबीन से पहले ही युवक का शव झोरा घाट में नदी से बरामद कर लिया गया है.

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -