चौकी से महज़ आधा किलोमीटर दूर नदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश,पचनामा कर जांच में जुटी पुलिस।

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : जिले के पसान थाने के अंतर्गत कोरबी चौकी से महज़ आधा किलोमीटर दूर नदी पुल के नीचे एक युवक की लाश मिली है। मार्निंग वॉक पर निकले पुलिस कर्मियों ने इसे देखा। इस घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

चौकी प्रभारी अफसर हुसैन खान द्वारा उक्त लाश कोरबी में काफी दिनों से निवास कर रहे बबलू गोंड उम्र लगभग 30 वर्ष का बताया गया है। मृतक मूलतः ग्राम लोहारी, मनेन्द्रगढ़ कोरिया का निवासी था।

मृतक विगत करीब 2 वर्ष से यहाँ कोरबी में हसदेव नदी के किनारे पम्प हाउस के पास पत्नी कायामति एवं सास बिरसो बाई के साथ रह रहा था। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है।

मृतक के गले में कटे के निशान, कंधे एवं पसली में गहरे चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर शव को पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने उपरांत जांच में तेजी आएगी।

Latest News

विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, 29 अक्टूबर को ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक का होगा आगमन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -