डंफर कटिंग करते समय लगी आग, ठेका कंपनी की लापरवाही

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले के कुसमुंडा खदान में पुराने 3 नम्बर वर्कशॉप में खड़ी 100 टन वजनी क्षमता वाले विमल कंपनी की डंफर मे रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग से उठने वाली धुँए के काले गुब्बार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहें हैं।

बताया जा रहा है कि ये डंफर सर्वे ऑफ हो चुके हैं, जारी निविदा के तहत इनके कटिंग का कार्य चल रहा था, ठेका कर्मचारियों द्वारा इन डम्फरो से बिना ज्वलनशील सामान निकाले ही गैस युक्त कटिंग मशीनों द्वारा कटिंग किया जा रहा था, जिससे चिंगारी संभवतः डंफर के टायर और डीजल चेंबर में जा पहुंची जहां से आग ने पूरे डंफर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही विभागीय फायर ब्रिगेड की वाहन मौके पर पंहुची और आग पर काबू पाया गया। जिस तरह से आग की लपटे उठी थी आसपास अन्य मशीनों को अपनी चपेट में ले सकती थी अथवा जनहानि भी हो सकती थी। निश्चित रूप से इस घटना में जिम्मेदार लापरवाह ठेका कंपनी के खिलाफ प्रबंधन को सख्ती बरतनी चाहिए।

Latest News

रायपुर के पंडरी पुराना बस स्टैंड में लगी भीषण आग…

रायपुर(आधार स्तम्भ) : राजधानी रायपुर में तेज गर्मी के बीच आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -