कलेक्ट्रेट परिसर में लगी आग, मचा हड़कंप

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले में आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही, कहीं न कहीं रोजाना आग लग रही है, जिससे नुकसान भी हो रहा है। इस बार आग कलेक्टोरेट परिसर में लगी है।

बताया जा रहा हैं की डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के चेंबर में भीषण आग लग गई। एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आगजनी की घटना घटित होना बताया जा रहा हैं।

जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया और लोग बाहर निकल गए। आगजनी की घटना में डिप्टी कलेक्टर के चेंबर में रखे फर्नीचर और अहम दस्तावेज पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

Latest News

तंत्र-मंत्र के चक्कर में 2 बेटों की हत्या, पानी में कीटनाशक मिलाकर पिलाया और घोंट दिया गला ; मां समेत 4 को उम्रकैद

सक्ती (आधार स्तम्भ) :  अपने ही घर के 2 बेटों की तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या करने वाले परिवार...

More Articles Like This

- Advertisement -