मामूली विवाद पर गुस्से में आकर किया ऐसा काम ।

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती में होली के दिन मामूली बातों को लेकर दो भाईयों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर मूसल से हमला कर दिया। साथ ही उसके गले में ब्लेड से वार किया। हमले में घायल की स्थिति गंभीर है।

उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। घायल की मां ने अपने बड़े बेटे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती में रहने वाली राजकुमारी मरकाम रोजी मजदूरी करती हैं। उनके दो बेटे बलराम जोशी और राम जोशी हैं। सोमवार की सुबह दोनों भाई होली खेलने के लिए निकले थे।

होली खेलने के बाद दोनों भाई दोपहर को घर आ गए। शाम चार बजे के करीब बलराम और राम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इसी दौरान बलराम ने अपने छोटे भाई को ज्यादा बात करता है कहते हुए मारना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उसने अपने छोटे भाई के सिर पर मूसल से वार किया।

हमले में घायल छोटे भाई के गले पर उसने ब्लेड मार दिया। मूसल की मार से गंभीर राम के गले से खून की धारा फूट पड़ी।

इसे देखकर राजकुमारी बीच-बचाव करने लगी। युवक ने अपनी मां को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद वह घर से भाग निकला।

महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। महिला ने घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है।

उसने अपने बड़े बेटे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Latest News

महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में 70% की बढ़ोतरी, शासन की रियायतों का दिखने लगा असर

बलौदाबाजार(आधार स्तम्भ) :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले...

More Articles Like This

- Advertisement -