सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा में सरकारी योजनाओं के नाम पर कई लोगों से ठगी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ठगी की शिकायत पर साजदा बेगम को गिरफ्तार किया गया है। उस पर 420 ipc का प्रकरण दर्ज किया गया है।

पूरा मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र का है।मानिकपुर पुलिस के कब्जे में आई साजदा बेगम कोरबा के बुधवारी इलाके की रहने वाली है। उस पर कई महिलाओं से छलकपट करने और रकम डकारने का आरोप है। कोरबा के मुड़ापार वार्ड की महिलाओं को उसने सरकारी योजना से लाभ दिलाने का झांसा दिया। अधिकारियों से अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर ठगी की।

चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि कई लोग साजदा बेगम के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गए, जिनकी शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इलाके में बहुत सारी महिलाओं के साथ योजनाओं के नाम से छलावा हुआ है, लेकिन वे संकोच के कारण आगे नहीं आ रही हैं। इसी धारणा के कारण ठग किस्म के लोगों की चाल सफल हो रही है। वे अपने व्यवसाय को हरा भरा करने में लगे हुए हैं।

Latest News

महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में 70% की बढ़ोतरी, शासन की रियायतों का दिखने लगा असर

बलौदाबाजार(आधार स्तम्भ) :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले...

More Articles Like This

- Advertisement -