चुनाव शुरू होने से पहले कांग्रेस में खलबली, करोड़ो के गबन का आरोप

Must Read
चुनाव शुरू होने से पहले कांग्रेस में खलबली, करोड़ो के गबन का आरोप
  1. पूर्व महामंत्री अरुण सिंह सिसोदिया ने पीसीसी चीफ को भेजा पत्र
  2. कोषाध्यक्ष रामगोपाल और पार्टी को हराने वालो को निकाल बाहर करने की मांग
  • रायपुर(आधार स्तंभ) : 2023 में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार जाने के बाद कांग्रेस के सितारें इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं।
  • अब कांग्रेस पार्टी के ही पूर्व महामंत्री अरुण सिंह सिसोदिया ने अपनी ही पार्टी के कोषाध्यक्ष और बड़े नेताओं के खिलाफ जमकर आरोप लगाए है।
  • अरुण सिंह सिसोदिया ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें कहा गया कि कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने अपनी ही कांग्रेस पार्टी के कोष से 5 करोड़ 89 लाख रुपए का गबन किया है।
  • रामगोपाल अग्रवाल को पार्टी से बाहर करने की बात कही है श्री सिसोदिया ने यह भी कहना है कि हार के जिम्मेदार लोगों को सक्रिय राजनीति से बाहर किया जाए।
  • कहा जा रहा कि पूर्व महामंत्री श्री सिसोदिया ने यह पत्र पीसीसी चीफ दीपक बैज को भेजा था जो वायरल हो गया।
  • फिलहाल अब इस चिट्ठी का कितना और क्या असर पड़ता है ये आने वाले समय में पता चल पाएगा।
Latest News

CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर कराया हस्ताक्षर, महिला और ड्राइवर गिरफ्तार

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF)...

More Articles Like This

- Advertisement -