*करतला विकासखण्ड में उल्लास महापरीक्षा में 752 शिक्षार्थी हुए शामिल।

Must Read
*करतला विकासखण्ड में उल्लास महापरीक्षा में 752 शिक्षार्थी शामिल हुए*

करतला(आधार स्तंभ) :  उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित नवसाक्षर महापरीक्षा अभियान में करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में 752 शिक्षार्थी शामिल हुए

  • इन ग्राम पंचायतों में एक सप्ताह पूर्व सर्वेयर शिक्षकों के माध्यम से गॉंव में सर्वे करते हुए ऐसे साक्षरों का चयन किया गया था जो पढ़ने व लिखने एवं संख्यात्मक ज्ञान में योग्य थे, साथ में उन शिक्षार्थियों का चिन्हांकन किया गया जिनकों प्रमाण पत्र प्राप्त नहीे हुआ था।
  • करतला विकासखण्ड के निर्धारित कई केन्द्रों में एक ही परिवार के दो से अधिक लोगों ने परीक्षा दिलाई।
  • प्राथमिक शालाओं को केन्द्र बनाया गया था जिनके प्रधान-पाठक केन्द्राध्यक्ष के साथ पर्यवेक्षक एवं मूल्यांकनकर्ता का दायित्व निर्वहन किये।
Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -