आदेश हुआ जारी,,,कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद का जाति प्रमाण पत्र अमान्य घोषित, महापौर की जाति को लेकर कोर्ट में चल रहा था मुकदमा

Must Read

आदेश हुआ जारी,,,कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद का जाति प्रमाण पत्र अमान्य घोषित, महापौर की जाति को लेकर कोर्ट में चल रहा था मुकदमा

कोरबा(आधार स्तंभ): कोरबा महापौर द्वारा,चुनाव के समय प्रस्तुत किया गया जाति प्रमाण पत्र शुन्य घोषित कर दिया गया है। कोरबा SDM द्वारा जारी आदेश में है,कि तहसीलदार कोरबा द्वारा 5 दिसंबर 2019 को अनुमोदित अस्थाई जाति प्रमाण पत्र को प्रथम दृष्ट्या संदेहास्पद एवं कपट पूर्वक प्राप्त करने के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अंतिम जांच होने तक निलंबित करने तथा अनावेदक राजकिशोर प्रसाद द्वारा किसी भी प्रकार के हित लाभ के लिए उपयोग नहीं किए जाने संबंधी आदेश जारी,करने के निर्देश सक्षम अधिकारी को दिया गया है।

उक्त आदेश के तहत राजकिशोर प्रसाद द्वारा अस्थाई जाति प्रमाण पत्र को किसी भी प्रकार के हितलाभ के लिए उपयोग करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

गौरतलब है,कि भाजपा पार्षद ऋतु चौरसिया द्वारा राजकिशोर प्रसाद के,अन्य पिछड़ा वर्ग के अस्थाई जाति प्रमाण पत्र को,चुनौती दी गई थी। ऐसे में पार्षद और महापौर पद पर बने रहने पर सवालिया निशान खड़ा होता है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -