राजधानी रायपुर में बना हुआ हैं डकैतों का खौफ।

Must Read
  • रायपुर(आधार स्तंभ) : राजधानी रायपुर में डकैतों का खौफ बना हुआ है। माना में डकैती की वारदात को अंजाम देने से एक रात पहले डकैत नया रायपुर में भाजपा नेता के घर पहुंचे थे।
  • उन्होंने वहां भी डकैती की कोशिश की। हालांकि यहां वो वारदात करने में सफल नही हो पाए।
  • बीजेपी नेता संतराम साहू ने राखी थाना में FIR दर्ज करवाई जिसमें उन्होंने बताया कि वो उपरवाला, नया रायपुर में रहते है। इलाके के जनपद पंचायत सदस्य है।
  • 14 मार्च की रात करीब 1 बजे थे। उनके दो मंजिला मकान में ऊपर रहने वाले किराएदार किशन निषाद ने उन्हें जोरदार आवाज लगाई। जब संतराम दौड़कर ऊपर पहुंचा तो डरा-सहमा किशन ने उसे बताया कि वो वाशरूम जाने के लिए उठा था।
  • इस दौरान दो नकाब पहने लोग सीढ़ी से ऊपर आ गए। आरोपियों ने किशन को देखते ही उसके सिर में डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। जब किशन जोरदार चिल्लाया तो आरोपी सीढ़ियों से नीचे उतरकर पिछले गेट से भाग खड़े हुए।
  • हमले में किशन के हाथों में चोट भी आई। जब संतराम ऊपर चढ़ रहा था तो उसने पीछे से एक आरोपी को देखा भी। लेकिन अंधेरा ज्यादा होने की वजह से वो ओझल हो गया।
Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -