पूर्व गृह मंत्री ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, आत्मानन्द स्कूल में हुए भ्रष्टाचार के जांच की मांग

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने पूर्व कांग्रेस की सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल का रेनोवेशन व समाग्री सप्लाई में किये गये भ्रष्टाचार पर प्रदेश स्तर की समिति बनाकर जांच कराने की मांग स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से की है।

ननकीराम कंवर ने कहा है कि कांग्रेस शासन काल में पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल के रिनोवेशन व सामग्री सप्लाई में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। सामग्री निम्न स्तर का सप्लाई किया गया है जो वर्तमान स्थिति में बहुत खराब हो चुकी है। स्तरहीन सामग्री सप्लाई की जांच होनी चाहिये। राज्य स्तर पर समिति बनाकर पूरे प्रदेश में जिला खनिज न्यास मद की राशि से आत्मानंद स्कूल के रिनोवेशन व सामग्री सप्लाई में हुये भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषी ठेकेदार व संबंधित एजेंसी के अधिकारी व कर्मचारी के विरुध्द आपराधिक मामला दर्ज कर वसूली की कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Latest News

राजधानी में नोकरी देने के नाम पर युवती से छह लाख रुपये ठग लेने के साथ दुष्कर्म कर करता था ब्लैकमेल

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने...

More Articles Like This

- Advertisement -