यातायात पुलिस द्वारा मनाया जा रहा सड़क सुरक्षा माह, लोगों को किया जा रहा जागरूक

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है जिसे लेकर यातायात पुलिस प्रतिदिन लोगों को जागरुक करने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। स्कूल कॉलेज में पाठशाला भी लगाई जा रही है। रविवार को इस कड़ी में यातायात पुलिस ने शहर में वर्दीधारी के साथ जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में पाठ पढ़ाते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

इस दौरान पुलिस के अधिकारी कर्मचारी अपने हाथों में तख्ती लेकर पैदल मार्च करते नजर आए और लोगों से अपील करते रहे की यातायात नियमों का पालन करते रहें जिससे सड़क हादसों पर विराम लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर रविवार को इस कड़ी में रक्षित निरीक्षक अनथराम पैकरा ट्रैफिक, एएसआई मनोज राठौर की अगुवाई में पूरी टीम जागरूकता रथ के पीछे पीछेद सीएसईबी ग्राउंड से पैदल मार्च करते हुए ट्रांसपोर्टनगर चौक पहुंची।

इस रैली में सीआईएसएफ, होमगार्ड, एनसीसी के कैडेट्स, स्काउट गाइड के कैडेट्स व आम जनता सहित लगभग 400 से अधिक लोग शामिल हुए। रैली में तख्तियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के स्लोगन लिखे गए थे और इसी स्लोगन के माध्यम से लोगों से अपील करते नजर आए कि आप लोग यातायात नियमों का पालन करें जिससे सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने में सहयोगी बनें। पुलिस द्वारा जिस तरह से जिले में यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है उससे जिले में यातायात मांह सफल होता नजर आ रहा है। पुलिस द्वारा लगातार अच्छे-अच्छे आयोजन के माध्यम से लोगों तक बात पहुंचाई जा रही है।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -