बेरोजगारी और गरीबी बनी विवाह में बाधा, युवकों ने सरकार से लगाई गुहार

Must Read

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कुछ युवकों ने जब सुशासन तिहार कार्यक्रम में अफसरों के सामने दुल्हन के लिए आवेदन दिया, तो हर कोई चौंक गया। 8 युवकों ने सरकार से कहा कि दुल्हन दिला दीजिए साहब…अकेलेपन से लड़ते-लड़ते थक चुके हैं। कोई लड़की नहीं मिल रही।

इन 8 युवकों में से एक चंदन साहनी भी हैं, जो राजिम नगर पंचायत के ब्रह्मचर्य वार्ड के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 36 साल है। चंदन कहते हैं कि अब तो विधवा, तलाकशुदा या अनाथ लड़की भी मिले तो मंजूर है।बस कोई तो हो जो साथ चले। गरीबी और बेरोजगारी खुशियों पर पानी फेर रही है।

ये चंदन साहनी साहनी हैं। इनका कहना है कि वह 36 साल के हैं। शादी नहीं हो रही है।
ये चंदन साहनी साहनी हैं। इनका कहना है कि वह 36 साल के हैं। शादी नहीं हो रही है।
गरियाबंद के 8 युवकों ने शादी के लिए आदेवन किया है। उन्हें जीवन साथी नहीं मिल रही है। सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
गरियाबंद के 8 युवकों ने शादी के लिए आदेवन किया है। उन्हें जीवन साथी नहीं मिल रही है। सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
ब्रह्मचर्य वार्ड में चंदन साहनी का घर भी है। वह अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठे हैं।
ब्रह्मचर्य वार्ड में चंदन साहनी का घर भी है। वह अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठे हैं।

गरीब होने के कारण शादी नहीं कर पा रहा

वहीं फिंगेश्वर ब्लॉक की चैत्रा पंचायत के एक अन्य युवक ने भी इसी तरह की मांग की है। राजिम के वार्ड नंबर 14 पर्थरा के रहने वाले प्रदीप निर्मलकर लिखते हैं कि मैं गरीब परिवार से हूं। मुझे शादी करने की योजना का लाभ उठाना है। गरीब होने के कारण शादी नहीं कर पा रहा हूं।

संतोष साहू ने लिखा कि, मेरी बेटी थनेश्वरी साहू विवाह के योग्य हो चुकी है, लेकिन मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण शादी कराने में परेशानी आ रही है। निवेदन है कि मेरी बेटी की शादी के लिए कन्या विवाह योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करें।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -