छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें रद्द, 23 अप्रैल से 6 मई तक यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत

Must Read

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया गया है। ये गाड़ियां 23 अप्रैल से 6 मई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेंगी। इसके अलावा, 6 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है और 28 ट्रेनों के आखिरी स्टेशन को बदला गया है।

इसके चलते मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया है कि, राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच तीसरी रेल लाइन को गोंदिया रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम चल रहा है। इसके चलते ट्रेनें कैंसिल की गई हैं।

Latest News

यात्री गण कृपया ध्यान दे 14 और 15 फरवरी तक 8 पैसेंजर ट्रेन रद्द

रायपुर(आधार स्तम्भ) : अगर आप भी ट्रेन में सफर करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -