50 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने तेज धूप व बारिश में डटी रहीं मितानिनें, मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे चक्काजाम

Must Read

छत्तीसगढ़ (आधार स्तंभ) :   बालोद में जिलेभर के 2500 मितानिनें, बीसी और एमटी हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सभी मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने गए थे। इस दौरान तेज धूप और तेज बारिश में भी डटे रहे। इनकी प्रमुख मांगों में मितानिनों को एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) में शामिल करने, मानदेय में 50 प्रतिशत की वृद्धि और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग शामिल हैं।

वादा किया है तो निभाना पड़ेगा

लगभग तीन घंटे के प्रदर्शन में मितानिनों का कहना था कि कलेक्टर मितानिनों के बीच आ जाएं और हम ज्ञापन सौपेंगे, लेकिन कलेक्टर व्यस्त होने के कारण नहीं आईं। बरसते पानी में काफी देर तक प्रदर्शन करने के बाद दस मितानिनें कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मिलीं और अपनी बात रखी। कलेक्टर ने मांगों को शासन के समक्ष रखने की बात कही। इसके बाद मितानिनों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में मांग पूरी नहीं होने पर जिलेभर की मितानिनें चक्काजाम करेंगी।

मितानिन संघ की प्रदेश सचिव व गुंडरदेही ब्लॉक अध्यक्ष सारिका मेहर प्रजापति ने कहा कि मांगों को पूरा करना होगा। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अभी एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद चक्काजाम और मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के निवास का घेराव भी करेंगे।
Latest News

ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाली महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा का माल बरामद

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में खरीदारी के बहाने चोरी करने...

More Articles Like This

- Advertisement -