ठगी करने वाले कवर्धा के तीन मास्टर माइंड गिरफ्तार, 50 करोड़ की धोखाधड़ी को दिया अंजाम

Must Read

कवर्धा(आधार स्तंभ) :  कवर्धा के युवाओं को शेयर मार्केट में रुपए लगाकर मुनाफा का लालच देकर 1 करोड़ 39 लाख रुपए के धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में लगभग 50 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का अपराध दर्ज है

आखिरकार नौ माह बाद थाना कवर्धा पुलिस ने ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। कवर्धा के ही 15 युवाओं से कुल एक करोड़ 38 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की थी। उन्होंने बेईमानी के नियत से छलपूर्वक शेयर मार्केट में रकम लगाकर झूठा आश्वासन देकर अत्यधिक लाभ देने का लाभ लालच देकर ठगी किया।

इस पर 30 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी शिव सोनी, निवासी कवर्धा ने थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि डीवायपीधुर्वे ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड/निवेश किंग नामक कम्पनी के संचालक धर्मेश धुर्वे (35), यतीन्द्र धुर्वे (29) और इनके पिता नारायण प्रसाद धुर्वे पिता स्व.लखनलाल धुर्वे (56) निवासी वार्ड क्रमांक 11 मठपारा कवर्धा ने 10 प्रतिशत प्रतिमाह लाभांश व एक वर्ष बाद मूल राशि लौटाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की। इस पर थाना कवर्धा में धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था। वहीं आरोपी नारायण धुर्वे शासकीय बालक प्राथमिक विद्यालय पिपरिया में प्रधान पाठक हैं।

जिले की पुलिस ने कई महिनों तक दस्तावेजी साक्ष्यों की जांच और विभिन्न जिलों में दबिश देने के बाद आरोपियों को 19 अगस्त 2025 को धरदबोचा गया। मंगलवार को तीनों आरोपियों को न्याययिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -