VVIP लोगों के बीच चर्चा में 40KG का कद्दू, लोरमी के किसान ने विधानसभा में भेंट किया

Must Read

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 26 दिनों तक चला। आखिरी दिन कुछ जनप्रतिनिधि और किसान 40 किलो का कुम्हड़ा (कद्दू) लेकर आए। जिसे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव को भेंट किया गया।

इस खास किस्म की कद्दू को उठाने और फोटो खिंचवाने के लिए VVIP आगे आ गए। विधानसभा पहुंची लोगों की भीड़ भी कद्दू के साथ फोटो लेने की जद्दोजहद करती दिखाई दी।

दरअसल, यह कद्दू लेकर लोरमी विधानसभा इलाके से कुछ जनप्रतिनिधि और किसान पहुंचे थे। यह अपनी फसल की इस अनूठी पैदावार को दिखाने और भेंट में देने आए थे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि, कद्दू लेकर पहुंचे ज्यादातर लोग किसान और इलाके में पंचायत स्तरीय चुनाव में चुने गए जनप्रतिनिधि हैं।

छत्तीसगढ़ का पहला ज्ञानपीठ सम्मान! विनोद शुक्ल को प्रतिष्ठित साहित्य पुरस्कार

लोरमी के खुड़िया क्षेत्र के खेत में उत्पादित कद्दू और आलू भेंट किया गया। यह कद्दू लेकर नगर पालिका लोरमी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह ठाकुर लेकर पहुंचे थे।

Latest News

ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर 22 अगस्त को होने वाली आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने कर्मचारी अधिकारी जुट जाएँ – बिन्देश्वर रौतिया

कर्मचारी अधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक पंचवटी विश्राम गृह सभाकक्ष मे हुई सम्पन्न कोरबा (आधार स्तंभ) : प्रदेश के शासकीय...

More Articles Like This

- Advertisement -