4 दिन से लापता थी महिला, अब लाश मिली

Must Read

कर्ज के चलते परेशान थी, काम के बहने निकली तो फिर लौटी ही नहीं

कोरबा (आधार स्तम्भ)। कोरबा में मानिकपुर खदान के डंपिंग यार्ड में एक महिला की लाश मिली है। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। महिला चार दिन पहले घर से किसी काम के बहाने निकली थी। फिर लौटी ही नहीं। पता चला है कि उसके ऊपर काफी कर्ज था। जिसके चलते भी वह परेशान चल रही थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सोमवार सुबह खदान के पास पहुंचे लोगों ने महिला का शव एक पेड़ पर लटका हुआ देखा था। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला की शिनाख्त मूल रूप से पंजाब निवासी जिंदी सिंह के रूप में हुई है। महिला कटघोरा के अमरैयापारा में अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी।

महिला का शव इस तरह से पेड़ से लटका हुआ मिला है।
महिला का शव इस तरह से पेड़ से लटका हुआ मिला है।

महिला की गुमशुदगी रिपोर्ट चौकी में भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस के साथ ही परिजन भी अपने स्तर उसकी तलाश कर रहे थे। मगर काफी दिन तक जब उसका पता नहीं चला तो पहले परिजनों को लगा की वह पंजाब अपने रिश्तेदारों के घर चली गई होगी। परिजनों ने पंजाब में अपने रिश्तेदारों के यहां फोन कर भी महिला के बारे में जानकारी जुटाई थी, लेकिन महिला का पता नहीं चला था। इसी बीच उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली।

सिलाई का काम करती थी

जानकारी के मुताबिक, महिला पर कर्ज चुकाने का बहुत दबाव था। भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बहन पिछले कुछ दिनों से कर्ज में डूबे होने के चलते परेशान थी। महिला ने महिला स्व सहायता समूह के साथ ही बैंक से भी कर्ज ले रखा था। महिला का पति ट्रक ड्राइवर है। महिला खुद घर में सिलाई का काम करती थी। मगर उसने कर्ज किस बात के लिए लिया था, ये पता नहीं चल सका है।

कर्मचारी परेशान कर रहे थे

डंपिंग यार्ड में लाश मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूछताछ के दौरान बात सामने आई है कि, कर्ज चुकाने के लिए बैंक के कर्मचारी और लोग भी उसे काफी परेशान कर रहे थे, आशंका जताई जा रही है कि कर्ज की वजह से उसने खुदकुशी कर ली होगी।

Latest News

BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस कर रही थी युवती, कार जब्त; बॉयफ्रेंड को पकड़ थाने ले गई पुलिस…

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  एक कार सवार युवती ने खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की। युवती चलती BMW कार की सनरूफ...

More Articles Like This

- Advertisement -