39 लाख लेकर मशीन नहीं दी, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज…

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  राजधानी में मशीन बेचने के नाम पर 39 लाख रुपए लेने और न मशीन देने न ही रकम लौटाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मौदहापारा थाना पुलिस के अनुसार हुसैनी प्लाजा, गुरूनानक चौक निवासी मोहम्मद शाहनवाज (29) ने इमरान नवाब (42) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि इमरान ने 23 जून 2021 को अपनी एचडीडी मशीन बेचने का सौदा किया था। 

यह मशीन बिना जमीन की सतह को नुकसान पहुंचाए भूमिगत पाइप और केबल डालने में उपयोग होती है। सौदे के तहत शाहनवाज से 3 अप्रैल 2024 तक अलग-अलग किश्तों में कुल 39 लाख रुपए लिए गए। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी इमरान ने न तो मशीन सौंपी और न ही पैसे वापस किए। करीब एक साल तक इंतजार करने के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -