3 साल की बच्ची को हाथी ने पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, अचानक आधी रात को घर में घुसा

Must Read

धमतरी (आधार स्तंभ)  :  छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी है। आज फिर हाथी ने तीन साल की कमार बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला।  यह घटना धमतरी जिले के नगरी ब्लाॅक के टायगर रिजर्व रिसगांव आमाबहार की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है।  कमार परिजन घर में सो रहे थे।  इस दौरान हाथी घर में घुसकर बच्ची को सूंड से उठाकर बाहर लाया और मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -