28 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, मानिकपुर का था रहने वाला…जांच में जुटी पुलिस

Must Read

Oकोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा के मानिकपुर उरांव बस्ती में रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक ने नकटीखार गांव में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम मानसिंह यादव था। मानसिंह ने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात का पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है,कि मृतक की पत्नी कुसमती खेत में काम करने के लिए नकटीखार गई हुई थी। पति उसे लेने के लिए नकटीखार गांव पहुंचा। पत्नी घर जाने का समय नहीं होने की बात कहते हुए जाने से मना कर दिया। इसके बाद उसने गांव में ही एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरुरी कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए रवाना किया।

Latest News

हादसे में घायल मासूम ने ली अंतिम सांस

कोरबा-पाली(आधार स्तम्भ)  :  कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत नगर पंचायत पाली के टावर मोहल्ले में शोक की लहर...

More Articles Like This

- Advertisement -