2 बाइकों में आमने-सामने टक्कर, 1 मौत बिना हेलमेट पहने चला रहा था बाइक, 3 घायल अस्पताल में भर्ती

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  कोरबा में पाली-चैतुरगढ़ मुख्य मार्ग पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बनबांधा निवासी अन्नू सिंह की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है।

यह घटना पाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, अन्नू सिंह अपने दोस्तों के साथ पाली आया था। वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।

बताया जा रहा है कि मृतक अन्नू सिंह ने हेलमेट नहीं पहना था। टक्कर में सिर पर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हेलमेट पहनने से शायद उनकी जान बच सकती थी।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Latest News

कोयला खदान में अनलोड ट्रेलर में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू; कोई जनहानि नही हुई

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र स्थित एसईसीएल दीपका खदान में आज सुबह एक अनलोड ट्रेलर...

More Articles Like This

- Advertisement -