स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री कर ,दुर्व्यवहार बंद करने के अल्टीमेटम के साथ युवा कांग्रेस ने NH टोल चोटिया में किया प्रदर्शन, गुलाब का फूल ,गेट वेल सून कार्ड किया भेंट …

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  युवा कांग्रेस पाली तानाखार विधानसभा द्वारा युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव मधुसूदन दास के दिशानिर्देश एव विधानसभा उपाध्यक्ष शिवनंदन कुजूर एवं विनोद उर्रे के नेतृत्व में टोल प्लाजा की मनमानी के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाज़ी की ।

CG-12 को फ़्री करने एव आनेजाने वालों से दुर्व्यवहार के लिये चोटिया टोल के मैनेजर और स्टाफ़ को जमकर फटकार लगाते हुए GET WEL SOON कार्ड एव लाल गुलाब भेट करके प्रदर्शन किया । माँगो का शीघ्र निराकरण न होने की दशा में लखनपुर टोल के समीप उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है साथ ही कहा है कि इस दौरान होने वाले नुक़सान की ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर प्रमुखरूप से एनएसयूआई महासचिव जुनैद मेमन,विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल,उपाध्यक्ष दीपेश यादव,मंजु ख़ुसरो,संध्या,दुर्गा,बसंती,घूरविन्द दास,सूरज यादव,रायसिंह,धनंजय राठौर,ब्लॉक अध्यक्ष बबलू मारवा,कार्तिक कुमार,मुकेश सिंह उसर्वर्षा,जयप्रकाश यादव,दीपक एक्का,अतुल मिंज,हृदयलाल,राजेश नेती,प्रदीप नेटी,राय सिंह टोप्पो,छत्रपाल,शशि कुमार,अनिल एक्का,अनिल मिंज, और अनेक युवा कांग्रेसी आमजन उपस्थित थे.!

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -