छत्तीसगढ़ में गैंगरेप:दोस्त सहित 10 लोगों ने लूटी अस्मत

Must Read

रायगढ़(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप की घटना से सनसनी व्याप्त है। रास्ते में 10 से ज्यादा लोगों ने दुष्कर्म को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र की निवासी 27 वर्षीय महिला मंगलवार को अपने परिचितों के साथ मेला देखने के लिए मीना बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान एनटीपीसी लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़कर गैंगरेप किया। वारदात में महिला का दोस्त भी शामिल है। महिला उसी के साथ लौट रही थी। पहले उसने महिला से रेप किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले।

इसके बाद महिला किसी तरह थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही शाम को एसपी दिव्यांग पटेल भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन में 6 लोगों को पकड़ा है और शेष की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा कुछ बताने से परहेज कर रही हैं। एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मामला गंभीर है। जांच पूरी होने पर ही जानकारी दी जा सकेगी। कुछ संदेही हिरासत में लिए गए हैं।

Latest News

पारिवारिक तनाव और नशे की लत से टूटा युवक, घर में लगा ली फांसी…

धमतरी,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -