15 कॉलेजों में निकली भर्ती, सफाईकर्मी-चौकीदार पद है खाली

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश एवं उद्योग, वाणिज्य एवं श्रममंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जिले में संचालित कुल 15 शासकीय स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालयो में चतुर्थ श्रेणी सफाई कर्मचारी /चौकीदार की व्यवस्था हेतु शासन के द्वारा स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पदों के अंतर्गत कुल 29 पदों के लिए एक वर्ष ( 01 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026) तक की अवधि के लिए स्वीकृति प्रदाय की गई है।

स्थानीय जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त 29 पदों की स्वीकृति के पश्चात सभी 15 महाविद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी पूर्ण होगी तथा महाविद्यालयों की साफ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो सकेगी। उक्त हेतु राशि का व्यय जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा के द्वारा किया जायेगा ।

Latest News

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठे सवाल: “छात्रों की रचनात्मकता और मेहनत दोनों प्रभावित” — डॉ. संजय गुप्ता

कोरबा(आधार स्तम्ब) :  सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के अंकों में आई...

More Articles Like This

- Advertisement -