10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक हवलदार को कर दिया सस्पेंड

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) : बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जुआ फड़ पर कार्रवाई के नाम पर एक किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक हवलदार को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही, विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

मिली जानकारी अनुसार 19 जुलाई को बिल्हा पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम केसला में मौली मंदिर के पास जुए का फड़ चल रहा है। इस पर पुलिस ने वहां दबिश दी और पांच लोगों को पकड़ लिया। लेकिन, एक किसान रवि प्रकाश कौशिक ने एसएसपी रजनेश सिंह से शिकायत की कि वह उस दिन दोपहर में अपने खेत में दवाई छिड़क रहा था और उसकी इलेक्ट्रिक बाइक मौली चौक के पास खड़ी थी। पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली और उसे भी पकड़कर थाने ले जाकर जुआ एक्ट में आरोपी बना दिया।

रवि ने आरोप लगाया कि पुलिसवालों ने उससे पहले 20 हजार रुपये मांगे, लेकिन जब उसने इतनी रकम देने से मना किया, तो उसे कार्रवाई से बचाने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की गई। मजबूरी में रवि को नजदीकी च्वाइस सेंटर से पैसे निकालकर देना पड़ा।

एसएसपी रजनेश सिंह ने शिकायत को गंभीर मानते हुए तत्काल प्रधान आरक्षक बलराम विश्वकर्मा को सस्पेंड कर दिया और जांच के आदेश दिए। इस मामले में आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -