हाथी ने बाइक सवार 2 युवकों पर किया हमला

Must Read

जैसे-तैसे भागकर घंटों तक गड्ढे में छिपे रहे

कोरबा (आधार स्तम्भ). कोरबा वनमंडल के मदनपुर गांव के पास हाथी ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों उठकर भागने लगे। हाथी ने दोनों युवकों को काफी दूर तक दौड़ाया। हाथी से बचने के लिए दोनों युवक भागकर एक गड्ढे में जा छिपे। अपनी जान बचाने के लिए दोनों कई घंटों तक गड्ढे में ही छिपे रहे। इधर हाथी ने अपना पूरा गुस्सा युवकों की बाइक पर निकाल दिया।

जानकारी के मुताबिक, दो युवक रेवा राम (25 वर्ष) और चैत राम (22 वर्ष) बाइक पर सवार होकर मदनपुर की ओर आ रहे थे। यहां उनका सामना एक हाथी से हो गया। हाथी ने बाइक को देख उसे पीछे से लात मारी, जिससे दोनों युवक गाड़ी से नीचे गिर पड़े। हाथी को देख वे बहुत डर गए और जंगल की ओर भागने लगे। हाथी ने भी उन्हें काफी दूर तक दौड़ाया।

दोनों युवक भागकर जैसे-तैसे एक गड्ढे में जा छिपे। घंटों युवक उस गड्ढे में छिपे रहे। इधर हाथी ने युवकों को न देख उनकी बाइक पर पूरा गुस्सा निकाल दिया। हाथी ने उनकी बाइक को तहस-नहस कर डाला। सुबह होने पर दोनों युवकों ने इस घटना की सूचना वन विभाग को दी।

दोनों युवक मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया।
दोनों युवक मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया।

सूचना मिलते ही बुधवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गड्ढे से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दोनों बाइक सवार मामूली रूप से घायल हैं। घायलों ने बताया कि बाइक रेवा राम चला रहा था और चैत राम पीछे बैठा हुआ था, तभी अचानक हाथी से उनका सामना हो गया। दोनों युवक बगदरी ग्राम के रहने वाले हैं। इधर वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है।

दंतैल समेत 30 हाथी जंगल में घूम रहे

कटघोरा वन मंडल के बाद अब कोरबा वन मंडल के जंगल में हाथी का झुंड घूम रहा है। करतला-कुदमुरा क्षेत्र के बीच 30 हाथियों के झुंड में एक दंतैल (लोनर हाथी) और 8 बेबी एलीफेंट शामिल है। दिनभर जंगल में मौजूद हाथी अंधेरा होते ही गांव के आसपास और सड़क पर पहुंचने लगे हैं, जिससे रात के समय इन क्षेत्रों में लाेगाें की आवाजाही से खतरा बढ़ गया है। इसलिए वन विभाग के बैरियर में अंधेरा हाेने के बाद दोपहिया में आवाजाही करने वालों काे मौजूद कर्मचारियों द्वारा आसपास क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी की जानकारी दी जाती है, जिससे वे सचेत रहें।

हाथियों से इस तरह से कर सकते हैं अपना बचाव।
हाथियों से इस तरह से कर सकते हैं अपना बचाव

 

पिछले महीने शहर के पास पहुंच गए थे हाथी

पिछले महीने कोरबा में वन परिक्षेत्र से निकलकर हाथियों का झुंड शहर के नजदीक पहुंच था। यह हरदी बाजार वन परिक्षेत्र से निकलकर कोरबा के नजदीक पहुंच गए थे। एक दर्जन हाथियों के झुंड में 6 नन्हे शावक भी शामिल थे। हालांकि अगले दिन ही इन्होंने शहर के बजाय जंगल का रुख कर लिया, इससे जनहानि नहीं हुई।

माढ़ नदी के कारण क्षेत्र में डाला डेरा फसल भी खा रहे, ग्रामीणों में दहशत

30 हाथी का झुंड धरमजयगढ़ से पहुंचा है। दरअसल कोरबा वन मंडल और धरमजयगढ़ वन मंडल की सीमा पर माढ़ नदी है। गर्मी के सीजन में प्यास बुझाने के लिए हाथी माढ़ नदी के आसपास डेरा डाले हुए हैं। ये हाथी करतला और कुदमुरा क्षेत्र के गांव के आसपास जंगल में दिनभर मौजूद रहते हैं। रात में बाहर निकलकर गांव के आसपास फसल खा जाते हैं। वहीं सड़क पर आवाजाही करने वालों पर हमला भी कर देते हैं। इस कारण क्षेत्र के ग्रामीण भयभीत हैं।

Latest News

नियमों को ताक में रखकर किया गया मानदेय शिक्षक भर्ती, शा. उच्च. मा. विद्यालय बरपाली (जिल्गा) का मामला

कोरबा (आधार स्तंभ) : मानदेय शिक्षक भर्ती में चल रही मनमानी। अपनों को लाभ दिलाने भर्ती नियमों को किया...

More Articles Like This

- Advertisement -