हाथिओं ने ली मवेशिओं की जान, मचाया तोड़ फोड़ …..

Must Read

कोरबा,कोरबी-चोटिया(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान रेंज के जंगलों में मौजूद हाथियों में से कुछ हाथी ने रविवार की रात पांच मवेशियों को मार डाला। हाथियों ने उत्पात मचाते हुए फसलों को भी तहस-नहस किया वहीं एक घर को भी क्षतिग्रस्त किया है। मवेशियों को बांधने वाले कोठार को तोड़ते हुए हाथियों ने पांच मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया है।

ग्राम सिर्री के बहरापारा निवासी गोविंद सिंह के गायों को हाथियों ने मार दिया है जिससे किसान को काफी नुकसान हुआ है। हाथियों के इस आतंक से अन्य ग्रामवासी भी अपने जान-माल और मवेशियों के जान को लेकर चिंता व दहशत में हैं।

Latest News

बांगो बांध अलर्ट जलस्तर बढ़ा, गेट खोलने की तैयारी:हसदेव नदी किनारे क्षेत्र में अलर्ट, बाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी कराने के आदेश…

कोरबा(आधार स्तंभ)  : कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच मिनीमाता बांगो बांध प्रशासन ने वर्षाकाल 2026 को लेकर...

More Articles Like This

- Advertisement -