हसदेव शिक्षा महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित

Must Read

तिलकेजा(आधार स्तंभ) : हसदेव महाविद्यालय आमापाली, तिलकेजा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मतदान के महत्व को बताते हुए सभी को मतदान के लिये प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या श्रीमति सुजाता बनकर के उद्बोधन से किया गया जिसमें उनके द्वारा मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी के रूप में सहा.प्राध्यापिका श्रीमती अर्चना श्रीवास एवं प्रदीप कुमार शुक्ला की उपस्थिति रही। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें नाटक , भाषण, रंगोली, स्लोगन तथा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तम कुमार गढ़वाल, श्रीमती मंजुलता शर्मा, रामचरण टण्डन, श्रीमती अंचला शुक्ला, सुश्री नेहा सिंह, श्रीमती प्रियंका शुक्ला, रामानुज निषाद, ओमप्रकाश यादव, बचन सिंह कंवर, अमृत सिंह कंवर के साथ बी.एड. के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही ।

Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -