हरदी बाजार में महाविद्यालय परिसर में SECL के द्वारा खदान में खोदाई और ब्लास्टिंग पर रोक की मांग

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के हरदी बाजार शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय के परिसर में SECL के द्वारा खोदाई और ब्लास्टिंग को लेकर चिंता बढ़ गई है। महाविद्यालय प्रबंधन ने जिलाधीश को पत्र लिखकर एसईसीएल दीपिका के अधीनस्थ निजी कंपनी द्वारा किए जा रहे खोदाई और ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग की है।

महाविद्यालय में 1957 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और यहां कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के तहत 13 विषयों में स्नातकोत्तर और 16 विषयों में स्नातक कक्षाएं संचालित हैं। महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ब्लास्टिंग से महाविद्यालय भवन में दरारें आ गई हैं और छात्र-छात्राएं भयभीत हैं।

महाविद्यालय प्रबंधन ने एसईसीएल प्रबंधन और निजी कंपनी से खोदाई और ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग की है, नहीं तो इसकी जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन और निजी कंपनी की होगी।

Latest News

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के...

More Articles Like This

- Advertisement -