मकान से स्वर्णाभूषण समेत नगदी रकम की चोरी

Must Read
  • ग्राम भिलाई खुर्द में देर रात चोरों ने दिया वारदात को दिया अंजाम

  • वैवाहिक समारोह पूरा होने के बाद थक कर सो रहे लोगों की गहरी नींद का चोरों ने उठाया फायदा

कोरबा  जिले के उरगा थानांतर्गत भिलाईखुर्द गांव में संजय पटेल नामक व्यक्ति के घर नई नवेली दुल्हन आने की खुशियों पर ग्रहण लगाते हुए अज्ञात चारों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। शादी समारोह के दौरान हुए थकावट के कारण पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

घर के सदस्य सुबह करीब 5 बजे उठे तब उन्हें इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर के सदस्यों ने बताया कि 7 मई से उनके घर पर शादी समारोह की शुरुआत हुई थी। बीती रात ही नई बहू घर आई थी। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, चोर ने चार मोबाइल, चांदी के पायल सहित अन्य जेवरात व अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी रकम चुराए हैं।

चोरों ने कुल मिलाकर एक लाख के माल पर हाथ साफ किया है। घरवालों ने यह भी बताया कि घर की महिलाएं जब सो रही थी, उस वक्त उन्होंने पैरों में पायल पहन रखा था। चोरों ने नींद में हाथ साफ करते हुए पहने हुए जेवर भी निकाल लिए। सुबह जब वे उठे तब उनकी आंखों में जलन और सिर में दर्द हो रहा था। इस लिहाज से नशीली दवा छिड़ककर वारदात को अंजाम देने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -