सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर पे हुई चोरी, पुलिस केस दर्ज कर पतासाजी कर रही है

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) : सकरी थाना क्षेत्र ग्राम घुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर software Engineer के घर पर चोरों ने रविवार की रात धावा बोल दिया। सोने की अंगूठी, चेन समेत दो तोला सोना और 20 हजार रुपए कैश चोरी करके ले गए। घुरू गोकुल धाम क्षेत्र निवासी विमल केशरवानी साफ्टवेयर इंजीनियर है। वह मां व पत्नी के साथ रहता है। दो महीने से मां और पत्नी पारिवारिक कारणों से बाहर हैं।बजे 20 जुलाई की रात 8  वह घर में ताला लगाकर काम से गोड़पारा स्थित घर चला गया।विवार दोपहर 1 बजे जब वह लौटा, तो देखा कि दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा है। दोनों आलमारी खुली मिली। उसमें रखा एक तोला वजनी सोने की चेन, एक तोले की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल और कैश 20 हजार रुपए गायब था। इंजीनियर की रिपोर्ट पर पुलिस केस दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

 

Latest News

फैक्ट्री हादसा करंट लगने से मजदूर की मौत, 50 लाख मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन…

राजनांदगांव (आधार स्तंभ) :  जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओरिएंटल इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार...

More Articles Like This

- Advertisement -