सेवा पखवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा …

Must Read

 

                       कुलदीप चौहान रायगढ़

सेवा पखवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

तमनार(आधार स्तंभ) :  सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मण्डल तमनार, भारतीय जनता युवा मोर्चा रोडोपाली, युवा मोर्चा तमनार एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर किया।

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को मजबूत करना रहा। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव “सेवा ही संगठन” का संदेश दिया है, और उसी प्रेरणा से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया है।

रक्तदान शिविर में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार के चिकित्सक दल ने भी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में सेवा और सहयोग की भावना और प्रगाढ़ हुई।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -