सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो पुरूष एक महिला सहित संचालिका गिरफ्तार

Must Read

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के जगदल्ला क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर दो महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक युवक नागपुर का रहने वाला है।

वहीं कमरे से प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है। चाम्पा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई की है. आरोपियों के पास से 4 हजार रुपए नगदी, 2 बाइक, 2 मोबाइल भी बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर सेल व थाना चाम्पा पुलिस को 11 दिसम्बर को मुखबीर सूचना मिली कि जगदल्ला चाम्पा में एक महिला अपने घर में सेक्स रैकेट चला रही है। इस सूचना पर एसडीओपी (पुलिस) जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में टीम गठीत कर रेड कार्रवाई की गई। महिला के घर में छापेमारी के दौरान वहां दो पुरुष और एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। उनके पास से अनैतिक धंधे के पैसे, आपत्तिजनक वस्तुएं, 2 नग मोबाइल बरामद की गई।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -