साइबर क्राइम से प्राप्त ठगी की रकम को थाईलैंड और चाइना भेजने में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : रायपुर पुलिस ने साइबर क्राइम के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खातों के पूर्ण आकलन से ठगी की रकम बढ़कर 429 करोड़ होना पाया गया है।

आरोपियों से प्रकरण से संबंधित दस्तावेज के अलावा और भी अन्य फर्जी कंपनी के दस्तावेज, फॉरेक्स ट्रेडिंग बैंक खाता, मोबाइल जप्त हुए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों मे ठगी की रकम को विदेश भेजने वाले सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में संदीप रात्रा पिता इंद्रजीत रात्रा उम्र 41 वर्ष जैन पार्क उत्तम नगर दिल्ली और राजवीर सिंह पिता स्वर्गीय गुरमेल सिंह उम्र 22 वर्ष पता हीरापुर रायपुर शामिल हैं।

 

Latest News

पुलिस आरआई पर गम्भीर आरोप,पुलिस कर्मियों से कराते हैं बाथरूम की सफाई और झाड़ू-पोछा

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रक्षित निरीक्षक के विरुद्ध...

More Articles Like This

- Advertisement -