सांप के काटने से हुआ बच्ची की मौत

Must Read

पाली(आधार स्तंभ): रात को जमीन पर सो रही एक मासूम को सांप ने काट दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई। घटना चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम माखनपुर की है।

बताया जा रहा है कि चोढ़ा रामपुर निवासी मासूम जान्हवी कुमारी अपने नाना के घर माखनपुर आई थी। खाना खाने के बाद अपनी मां के साथ जमीन पर बिस्तर बनाकर सो रही थी।

इस बीच देर रात जान्हवी कुमारी अचानक रोने लगी। चीख सुनकर स्वजन की नींद खुल गई और क्या हुआ पूछते परिवार के सभी सदस्य जमा हो गए।

स्वजनों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर बच्ची को क्या हुआ। जब तक सांप काटने की बात समझ आइ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने के लिए संजीवनी एक्सप्रेस 108 में काल किया, किंतु संपर्क नहीं हुआ।

आनन फानन में गांव के बोलेरो पाली अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया, चिकित्सकों ने बताया कि मासूम की शरीर से सांप काटने के निशान मिले।

Latest News

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के...

More Articles Like This

- Advertisement -