सरगबुंदिया कोल साइडिंग में क्षेत्रीय विधायक ननकीराम ने बोला धावा, ग्रामीणों की शिकायत पर लिया संज्ञान, कोयला लोड कर रहे वाहनों में मची अफरा तफरी, गाड़ियां छोड़ भाग गए ड्राइवर, विधायक बैठे साइडिंग में

Must Read

सरगबुंदिया कोल साइडिंग से कोयला चोरी में शासन प्रशासन की मिलीभगत : ननकीराम राम कंवर

बरपाली(आधार स्तंभ) : सरगबुंदिया कोल साइडिंग से कोयला चोरी के मामले में क्षेत्रीय विधायक ननकीराम का बड़ा बयान। लगाया शासन प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री पर आरोप। कहा सबकी मिलीभगत से हो रहा कोयला चोरी।

ज्ञात हो कि सरगबुंदिया कोल साइडिंग से अवैध कोल परिवहन को बंद करने के लिए क्षेत्र की जनता ने पिछले दिनों कलेक्टर कोरबा को आवेदन दिया था। जिसमें कलेक्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था। किंतु आज लगभग एक सप्ताह हो गए हैं किन्तु प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है। हालांकि खनिज विभाग द्वारा आवेदन के दूसरे ही दिन साइडिंग का निरीक्षण किया गया था किन्तु लगता है कि निरीक्षण रिपोर्ट भी अब ठंडे बस्ते में चली गई है। इसी तारतम्य में क्षेत्र की जनता आज क्षेत्रीय विधायक ननकीराम से मिले। विधायक द्वारा तत्काल आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कोल साइडिंग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विधायक द्वारा कोयला चोरी होते पाया गया। विधायक को देखते ही कोल माफियाओं में अफरा तफरी मच गई। साइडिंग से कोयला लोड होते हाईवा, ट्रकों को तुरंत वहाँ से खाली ही रवाना किया जाने लगा। विधायक महोदय द्वारा साइडिंग में कुछ गाड़ियों को रोककर उरगा थाने में सूचना दी गई। लेकिन क्षेत्रीय विधायक ननकीराम राम कंवर जो कि पूर्व में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री भी रह चुके हैं उनके थाना में सूचना देने के दो घंटे बाद भी उरगा थाने से एक सिपाही भी नहीं भेजा गया। इससे पुलिस विभाग की इस कोयला चोरी में संलिप्तता साफ-साफ जाहिर होती है। यहां तक की विधायक द्वारा बिलासपुर आई जी को फोन करके कोयला चोरी की सूचना दी गई किंतु उसके बाद भी पुलिस विभाग द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

तब ननकीराम द्वारा कोल साइडिंग में ही बैठकर कार्यवाही की मांग की जाने लगी, उनके द्वारा जब तक कार्यवाही नहीं होती है तब तक साइडिंग से नहीं हटने का निर्णय लिया गया है।

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -