सतनामी समाज द्वारा चुनाव का बहिष्कार, कांग्रेस के एजेंट द्वारा जातिगत गाली गलौच

Must Read

बरपाली (आधार स्तम्भ) : कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बरपाली पोलिंग बूथ में चुनाव का किया जा रहा बहिष्कार। पोलिंग बूथ एजेंट द्वारा किया गया जातिगत गाली गलौच।

मामला रामपुर विधानसभा के बरपाली क्षेत्र का है। जहां बरपाली के भाटापारा मोहल्ला के पोलिंग बूथ 193 में चुनाव के दौरान यह घटना घटित हुआ है। वहाँ पर पोलिंग बूथ के बाहर कांग्रेस के एजेंट द्वारा बरपाली के सतनामी मुहल्ला के नरेंद्र मिरी, विजय मिरी, पुरुषोत्तम मिरी नामक लोगों के साथ जातिगत गाली गलौज किया गया। जिससे क्षुब्ध होकर बरपाली के सतनामी समाज द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया जा रहा है। मुहल्ले के अधिकांश लोगों द्वारा वोट डालने से मना कर दिया गया।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -