सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाबा यादव की अस्पताल में मौत, संतोष यादव की मौके पर ही हो गई थी मृत्यु

Must Read

बरपाली(आधार स्तम्भ) : गुरुवार की रात को चांपा कोरबा रोड में कोथारी के पास हुए सड़क दुर्घटना में मौके पर ही संतोष यादव की मौत हो गई थी। संतोष यादव का साला टंकेश्वर यादव (बाबा यादव) गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी रायपुर में ईलाज के दौरान बीती रात को मृत्यु हो गई।

Oplus_131072

ज्ञात हो बरपाली निवासी संतोष यादव और उसका साला बाबा यादव गुरुवार की रात को कापन से बरपाली वापस आ रहे थे जो कि चाम्पा कटघोरा नेशनल हाईवे में कोथारी के पास अंधेरे में खड़ी एक ट्रेलर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसमें संतोष यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी बाबा यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे ईलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया था जहां इलाज के दौरान बीती रात को बाबा यादव की भी मौत हो गई।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -