श्वेता नर्सिंग होम ने दिखाई मानवता, आगजनी में घायल मरीजों का निःशुल्क उपचार

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : आज दोपहर हुए भीषण आगजनी में करीब 10 मरीज घायल हो गए, जिसमें से 7 मरीजों को उपचार के लिए शहर के श्वेता नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया है। यहां एक मरीज की अत्याधिक दम घुटने से हालत गम्भीर बनी हुई है वहीं अन्य मरीजों की स्थिति स्थिर है।मौके पर करीब 4 घंटे राहत बचाव कार्य चला।

कोरबा कलेक्टर संजीव झा, एसपी उदय किरण, निगमायुक्त प्रभाकर पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ एस एन केसरी श्वेता नर्सिंग होम पहुंचे यहां उन्होंने मरीजों का हाल जाना और मरीजों के परिजनों को सांत्वना दी। प्रशासन की मुस्तैदी की वजह दर्जनों जिंदगियों को बचाने का काम किया गया। इधर अस्पताल प्रबंधन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी मरीजों का निःशुल्क उपचार करने निर्णय लिया है। मरीजों का सम्पूर्ण उपचार अस्पताल प्रबंधन की ओर से कराया जाएगा। सभी मरीज एम डी मेडिसिन डॉ प्रिंस जैन की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -